फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक बोले, गड्ढों की जगह अफसरों ने भर लीं जेब

विज्ञापन
इटावा बरेली हाईवे पर सकवाई गांव के निकट सड़क में गड्ढे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गड्ढों में तब्दील इटावा-बरेली हाईवे की मरम्मत के नाम पर हुआ खेल प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद के सामने भी खुलकर सामने आ गया। सांसद और चारों विधायकों ने प्रभारी मंत्री को पत्र देकर कहा कि हाईवे मरम्मत के लिए 73 लाख रुपये से एनएचएआई के अफसरों ने गड्ढे तो भरे नहीं, बल्कि अपनी जेबें जरूर भर लीं। पूरे मामले की टीएसी से जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर व डॉ. सुरभि ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र सौंपा। कहा कि जनपद में इटावा-बरेली हाईवे (एनएच 730सी) की मरम्मत के लिए 73 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे।
हाइवे की सही मरम्मत न कराकर दो माह पहले ही एनएचएआई के अफसरों ने कार्य पूर्ण दिखा दिया और 73 लाख रुपये का बंदरबांट कर लिया। यह सड़क आज भी चलने योग्य नहीं है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सांसद व विधायक ने हाईवे मरम्मत कार्य की जांच टीएसी से कराने का अनुरोध किया है। मंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद व विधायकों ने कमालगंज में बाईपास का निर्माण कराने, कायमगंज मार्ग पर ढिलावल स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास, शहर और कायमगंज में बाईपास का निर्माण कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
भाजपा फतेहगढ़ के महामंत्री शिवम दुबे ने मंत्री से शिकायत की कि फतेहगढ़ से सटे गांव विजाधरपुर का संपर्क मार्ग कई वर्ष से क्षतिग्रस्त है। कई बार मांग के बावजूद पीडब्ल्यूडी में सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने गड्ढों में तब्दील संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
सड़क की हालत देख लगाई फटकार
लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद अचानक रमन्ना गुलजार बाग स्थित सीएचसी को जाने वाले मार्ग पर पहुंच गए। वह चिलसरा रोड से गुजरे, तो गड्ढों में हिचकोले खाते रहे। पता चला कि अस्पताल जाने वाला मार्ग चंद महीनों में ही कई स्थानों पर बैठ गया।
इस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि जांच कर दोषी होने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। यहां से अधिकारी उन्हें दूसरे रास्ते से बाईपास होकर फतेहगढ़ की ओर ले गए।
फरियादियों से घिरे रहे मंत्री
कलक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान मंत्री जितिन प्रसाद फरियादियों से घिर गए। उन्होंने पांच मिनट में ही कुछ फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कलक्ट्रेट सभागार में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में चले गए। वहां उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई। इधर, न्याय की उम्मीद लेकर आए कई फरियादी शिकायतीपत्र लेकर भटकते रहे।
जबकि प्रशासन ने पहले ही 45 फरियादियों को टोकन जारी किए थे, लेकिन वह मंत्री को अपना दर्द नहीं बता सके। वहीं, जनपद में प्रवेश के दौरान पांचाल घाट पर लोक निर्माण मंत्री ने स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां उनका पदाधिकारयों ने स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य व डॉ. सुरभि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें