फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 22 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में शोकाकुल मृतक पुष्पेंद्र के परिजन। - फोटो : लोहिया अस्पताल में शोकाकुल मृतक पुष्पेंद्र के परिजन।
विज्ञापन
राजेपुर। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह साढ़ू के घर से सास को लेने जा रहा था। हेलमेट न लगे होने से चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमापुर के पास शहर की ओर जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर से आरसी निकालकर उसके घर पर संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वह हरदोई के लोनार थाने के गांव मुड़िया ददाईपुर निवासी पुष्पेंद्र राठौर (35) है। पुलिस की सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
पिता छोटे सिंह राठौर ने बताया कि उसकी नौ साल पहले अनामिका के साथ शादी हुई थी। उसके बेटी छवि और महक हैं। पुष्पेंद्र छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था। बताया कि पुष्पेंद्र शमसाबाद थाने के गांव दुबरी में अपने साढ़ू के यहां जा रहा था। वहां अपनी सास को लेकर वापस आना था। वह खेती करता था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें