फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज रफ्तार टेंपो पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल मार्ग पर रविवार को गांव मेदपुर के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो महिलाएं, एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायलों में गांव गधिया निवासी ऊषा देवी (35) पत्नी सुभाष, उनकी तीन वर्षीय पुत्री वैष्णवी, नगला नान थाना शमशाबाद की सावित्री देवी (45) पत्नी प्रमोद कुमार और सवितापुर थाना कंपिल निवासी सूरज पाल (55) शामिल हैं। सूरज पाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
टैक्सी में सवार चार अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में था। चालक मौके से टेंपो लेकर फरार हो गया। कंपिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें