फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 13 Jun 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुबह से भीषण गर्मी के बाद दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से गर्मी में राहत मिली। कमरों में उमस से लोग बेहाल हो गए। सड़कों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

कई दिन से तापमान 40 डिग्री के पार होने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आसमान बादलों से घिर गया। कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक ठंडी हवाओं के साथ बारिश होती रही। इससे गर्मी से खासी राहत मिली। इसके बाद आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन कमरों में उमस से लोग बेहाल दिखे।
हालांकि हवा का झोंका आने पर राहत जरूर मिली। बारिश के दौरान लोग छतों और सड़कों पर नहाते दिखे। कुछ देर की बारिश की वजह से शहर की सड़कें और गलियों में जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें