फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ रही बारिश, राउटी और सामान भीगा

विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर बसी तंबू की नगरी रामनगरिया। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छह दिन से हो रही बारिश से गंगा तट पर बसे कल्पवासी परेशान हैं। राउटियों और सामान भीग गया है। गंगा स्नान के लिए कल्पवासियों का आना जारी है।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर गंगा की रेती पर लगने वाले मेला रामनगरिया के उद्घाटन में एक सप्ताह बचा है। 17 जनवरी को डीएम मेले का उद्घाटन करेंगे।
बारिश ने तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। बड़ी संख्या में कल्पवासी व संत कल्पवास करने आ गए हैं। राउटियां भी लग रही हैं। गंगा पुल से गुजरने पर रंग बिरंगी राउटियां आकर्षित कर रही हैं। कल्पवासियों के आने से खाली स्थान भी भर रहा है।
छह दिन से हो रही रिमिझिम बारिश से कल्पवासियों की राउटियों में पानी टपकने लगा है। सामान भी भीग गया है। खाना बनाने और सर्दी से बचाने के लिए लाए लकड़ी व कंडे भीग गए। अब अलाव का भी कोई साधन नहीं है। श्रीपंचदस नाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज ने बताया कि बारिश ने कल्पवासियों के भजन कीर्तन में व्यवधान डाल दिया है। संत धूना के पास बैठकर सत्संग कर रहे हैं।

रागनरिया मेला क्षेत्र में दुकान बनाता दुकानदार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें