फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ीं स्वास्थ्य सेवाएं, बेड पर मरीज लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं के रखरखाव में प्रतिमाह लाखों रुपये का सरकारी बजट खर्च होता हैं। उन्हीं अस्पतालों में मरीजों के बिस्तर पर चादर तक मयस्सर नहीं है। राजेपुर सीएचसी के लेबर वार्ड में अव्यवस्थाएं इस कदर हावी हैं कि मरीजों को रोस्टर के हिसाब से नाश्ता और खाना भी नसीब नहीं है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में अव्यवस्थाओं का कम होने का नाम नहीं ले रही है। लेबर वार्ड में प्रसूताओं के बेड पर चादर नहीं बिछाई जा रही है। जिससे बिना चादर के ही प्रसूताओं को बेड पर रहना पड़ रहा है। प्रसूताओं के परिजन अपने घर से चादर लेकर आते है। प्रसूताओं को मिलने वाला भोजन व सुबह का नाश्ता भी रोस्टर के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। प्रसूता शालिनी, कुसुम, अर्चना, बवली, ने बताया कि सुबह को दो ब्रेड व चाय दी गई थी। दोपहर के भोजन में मूंग की दाल रोटी मिली है। जबकि रोस्टर के मुताबिक दूध ब्रेड, दलिया, चाय ब्रेड व भोजन में दाल-रोटी व मौसमी सब्जी देने का प्रावधान है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते रोस्टर के अनुसार भोजन नाश्ता नहीं दिया जा रहा है।



चिकित्सा प्रभारी डाॅक्टर प्रमित राजपूत ने बताया है कि अभी चार्ज मिला है। स्टाफ को मरीजों के बेड पर चादर बिछाए जाने के आदेश दिए गए हैं। नीतू स्वयं सहायता समूह के द्वारा भोजन नाश्ता दिया जा रहा है। समूह को ठेकेदार ने अगस्त 2024 से भुगतान नहीं किया है। स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष को रोस्टर के अनुसार ही भोजन नाश्ता दिए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




सीएमओ ने 20 दिन में दो बार बदले चिकित्साधिकारी

अमृतपुर। बीस दिन बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी को दोबारा बदल दिया गया। अब डॉक्टर प्रमित राजपूत को चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने 15 दिन पहले डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी का तबादला दूसरे जनपद के लिए हो जाने से कार्यमुक्त कर डॉक्टर अमित वर्मा को चिकित्सा अधिकारी बनाया था। एक जून को डॉक्टर अमित वर्मा को हटाकर प्रमित राजपूत चिकित्सा प्रभारी बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें