फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से आए युवक को गांव के क्वारंटीन सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव मीरगंज निवासी 24 वर्षीय युवक 29 मार्च को नोएडा से अपने घर आया था। वहां वह सिलाई करता था। बुखार, खांसी होने पर वह बुधवार को फ्लू कैंप में दवा लेने पहुंचा।
विज्ञापन

डॉ. विकास शर्मा ने उसकी थर्मल स्कैनिंग कर दवा दी। इसके बाद उसे घर जाने दिया गया। कैंप के प्रभारी सतेंद्र कटियार ने उसकी फोटो लेकर रजिस्टर में एंट्री कर ली और क्षेत्रीय लेखपाल को उसे गांव के क्वारंटीन सेंटर में रखने के लिए कहा है। बुधवार को यहां 67 मरीज पंजीकृत हुए इनमें 110 की थर्मल स्कैनिंग हुई।
ओपीडी में डॉ. गौरव, डॉ. सुशील, डॉ. पी के जैन, डॉ. मतलूब, डॉ. पीसी गुप्ता मौजूद रहे। बाद में एसडीएम अमित आसेरी वहां पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था के बारे में जानकारी की और दो कूलर लगवाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही साहसी बालिका टीम की प्रभारी शिल्की मिश्रा व अमीन संघ के जिलामंत्री रामपाल सिंह की फ्लू कैंप में सेवाएं देने पर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें