फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन से आए 122 लोगों की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में टावरों की दायरे में आए जिले के 122 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है। मोबाइल नंबर ट्रेस होने पर संबंधित थाने की पुलिस इन लोगों को तलाश करेगी। उनके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पिछले दिनों तब्लीगी जमात का जलसा हुआ था। वहां शामिल हुए लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। जमाती वहां से देश के अलग-अलग इलाकों में गए थे। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन इलाके में रहे लोगों पर नजर रखने के लिए वहां के मोबाइल टावरों का 12 मार्च से 24 मार्च तक का डाटा खंगाला।
इस दौरान वहां के टावरों के दायरे में आए मोबाइल नंबरों की सूची तैयारी की गई। यह सूची 19 हजार पन्नों की है। इसे सभी जनपदों में भेजा गया है। जिले की सर्विलांस टीम ने इस सूची से जनपद के 122 मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर ली है। इन 122 मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने का काम शुरू हो गया है। इन नंबरों के ट्रेस होने के बाद संबंधित थाना पुलिस उसके बारे में जानकारी करेगी।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर धारक से पूछा जाएगा कि वह दिल्ली किस लिए गए थे। कोरोना सेल के दरोगा रजनेश ने बताया कि मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली से पांच हजार पन्नों में मोबाइल नंबर भेजे गए थे। इसमें 28 लोगों के मोबाइल नंबर जिले के निकले थे। जब इनको ट्रेस किया गया तो 8 लोग जिले में मिले। इनमें सभी की जांच कहीं न कहीं हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें