फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद की यात्री महिला समेत तीन आइसोलेशन में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित शेल्टर होम में 26 यात्री दूसरे जिले व प्रांत के रोके गए हैं। उनमें औरंगाबाद की महिला की हालत खराब होने पर सोमवार देर शाम उसे डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला अपने पति के साथ मथुरा से तीर्थ यात्रा करके वापस जा रही थी।
विज्ञापन

तभी उसे एक करीब एक सप्ताह पहले शेल्टर होम में रखा गया था। पति की हालत ठीक है। मोहम्मदाबाद के खिमसेपुर निवासी एक ग्रामीण 25 मार्च को लखनऊ से वापस आया था। उसे भी बुखार, खांसी की शिकायत होने पर यहां लाया गया।
मोहम्मदाबाद के ही बराकेशव गांव के 76 वर्षीय वृद्ध एक माह पहले मध्य प्रदेश के मुरैना गए थे। अब उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। तीनों लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब वार्ड में मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें