फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बायो मेडिकल कचरा जलाकर बीमारी बांट रहा स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी के इमरजेंसी गेट पर ठंडे पानी की मशीन के पास शुक्रवार को बायो केमिकल कचरा जला दिया गया। स्वास्थ्य महकमा लोगों को दवा देने के बजाय खुद ही बीमार करने में लग गया है। पिछले सप्ताह एक सफाई कर्मी की हरकत खुली तो उस पर कार्रवाई भी हुई। अब कचरा जलाया जाने लगा है।
विज्ञापन


सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 500 से 600 मरीज आते हैं। यहां सफाई की व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठे हैं। इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज संक्रमण के खतरे से अनजान हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार को ही इमरजेंसी गेट के पास जहां मरीज व तीमारदार ठंडा पानी पीते उसके पास ही बायो मेडिकल कचरे का ढेर लगा दिया गया था। इसकी छानबीन हुई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एक सफाई कर्मी की हरकत सामने आई। चिकित्साधीक्षक ने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। दोबारा फिर शुक्रवार सुबह इसी ठंडे पानी की मशीन के पास किसी ने बायो मेडिकल कचरा लाकर ढेर लगा दिया। फिर उसमें आग लगा दी। जले हुए कचरे में निडिल, सिरिंज, इंजेक्शन आदि पड़े थे। कुछ देर बाद इस कचरे को सफाई कर्मी ने उठाकर नगरपालिका के कूड़े में डाल दिया। यह कूड़ा नगरपालिका की गाड़ी उठाकर ले जाती है। इससे एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा अलग अलग करने वाले श्रमिकों को भी संक्रमण का खतरा है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया आज के दिन ही पिछले सप्ताह ढेर लगाया गया था। उसकी छानबीन कर कार्रवाई की गई। यह कचरा किसने जलाया इसकी जांच कराई जाएगी। जाहिर है कि यह हरकत जान बूझकर की जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें