फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में मरीजों को मिलीं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वास्थ्य कैंप में मरीज देखते डॉ. एसके अग्रवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के तीन निजी अस्पतालों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर उन्हें परामर्श दिया। जांच व दवाओं पर भी विशेष छूट उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ इन दिनों लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। काम की भागदौड़ में लोग सेहत का भी ध्यान नहीं रखते। जबकि जीवन की सबसे पहली आवश्यकता स्वास्थ्य है। इसके चलते अमर उजाला फाउंडेशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर नि:शुल्क शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
शहर की आवास विकास कालोनी स्थित द केयर हास्पिटल में शिविर लगाया गया। इसमें आगरा से आए न्यूरो फिजीशियन डॉ. एमके मालव ने मरीजों को देखा। उन्होंने माइग्रेन, डिस्क, लकवा से ग्रसित मरीज देखे और जांच कराकर दवाएं दीं। छोटी-मोटी परेशानी पर प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी। आईएमए के सचिव फिजीशियन डॉ. केएम द्विवेदी ने सर्दी, खांसी, पेट दर्द आदि बीमारियों के मरीज देखकर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

शिविर में आईएमए उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पैथालॉजिस्ट डॉ. एमबी सक्सेना, डॉ. अनल शुक्ला, डॉ. नीरजा द्विवेदी आदि ने कुल 48 मरीज देेखकर उन्हें दवाएं दीं। मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देने के साथ जांच व दवाओं में 20 प्रतिशत की छूट दी गई।
शहर के बढ़पुर स्थित शिव हास्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां आईएमए की अध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका जैन व सर्जन डॉ. ऋषिकांत जैन ने मरीज देखे। यहां कुल 18 मरीजों को नि:शुल्क देखकर दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट दी गई।
फतेहगढ़ के पुराना जिला अस्पताल के निकट स्थित श्रीजी हास्पिटल में शिविर लगाकर नि:शुल्क ओपीडी चली। डॉ. एसके अग्रवाल ने पेट दर्द, बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों को देखकर नि:शुल्क दवाएं दीं। यहां कुल 15 मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिला। शिविर में स्त्री रोग विशेष डॉ. ममता अग्रवाल ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें