फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से आंखों में बढ़ रही दिक्कत, बढ़े मरीज

विज्ञापन
सीएचसी में आंख के मरीज को देखते नेत्र परीक्षक आरके चतुर्वेदी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। चिलचिलाती धूप के कारण आंखों के मरीजों में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकांश मरीज तेज धूप, धूल, गेहूं की कटाई करते समय धूल पड़ने से आंखों की समस्या से परेशान हैं। डॉक्टरों ने लापरवाही न बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से सीएचसी के नेत्र विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है। कंजंक्टिवाइटिस तेजी से फैल रहा है। इससे आंखें लाल हो रही हैं, पानी बहने लगता है और खुजली होती है। यह संक्रमण ज्यादातर धूल और गर्म मौसम में फैलता है। यह खतरनाक बीमारी तो नहीं है, मगर आंख में समस्या होने से मरीजों को तकलीफ बहुत होती है। यह संक्रामक रोग है, जो एक दूसरे से तेजी के साथ फैलता है।
इसकी चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। सीएचसी के नेत्र परीक्षक आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रोज करीब 50-55 मरीज आंखों में दिक्कत से संबंधित पहुंच रहे हैं। लोहिया अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि गर्मी में आंखों में पसीना जाने से रोकें। जब भी संभव हो बड़े बर्तन में ताजा पानी लेकर आंखें खोलें और बंद करके धुलें।
विज्ञापन

गंदगी से बचाव रखें। कोई भी दिक्कत होने पर बिना नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह लेकर दवाएं लें। लू एवं धूल भरी हवा चलने से भी आंखों पर खासा असर पड़ता है। आंखों में धूल जाने से कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। तेज धूप में जाने से बचें, धूल मिट्टी से बचाव रखें, धूप में चश्मे का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें