फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कटान रुका तो दुश्वारियां बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा का सोमवार शाम से तेजी से जलस्तर बढ़ा है। दिलीप की मड़ैया और दौली की मड़ैया में कटान में कमी आई है। ग्रामीणों ने अपने मकानों को तोड़ने का काम तेज कर दिया है। सामान निकाल कर शहर के किनारे और बिलावलपुर में रख रहे हैं। अन्य 12 गांवों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो गईं और लोग बेहाल हैं। झोपड़ी में रहने वाले लोग तेजी से पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आई बाढ़ में सदर तहसील के पृथ्वीपुर, ठटा की मड़ैया समेत तीन गांवों का अस्तित्व खत्म हो गया था। कटान इतनी तेज हुआ कि दक्षिण दिशा में करीब एक किमी दूर बसे दिलीप और दौली की मड़ैया के पांच-पांच घर समा गए थे। प्रशासन ने परकोपाइन बनवाकर इन दोनों गांवों को बचाने का प्रयास किया, मगर बेहिसाब कटान के चलते गांव में अब तक 31 मकान कट चुके हैं। अब करीब 12 मकान शेष बताए जा रहे हैं।
गंगा की धार सीधी दिलीप की मड़ैया से टकरा रही है। जलस्तर बढ़ने से कटान कम हुआ, मगर घरों में पानी भर गया है। इससे मकान तोड़ने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने अधिकांश सामान निकाल लिया है। ग्रामीणों को आशंका है कि जैसे ही जलस्तर में कमी आएगी, तो कटान तेज होगा। शेष मकान भी कटने की आशंका है। यहां से 200 मीटर दूर बसे दौली की मड़ैया में भी कटान कम है। आसपास के कटरी धर्मपुर, पंखियन की मड़ैया, बिलावलपुर, हैवतपुर गढि़या समेत 12 गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें