फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती आज, तैयारियां पूरी

Fri, 03 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती शनिवार को मनाई जाएगी।  इसको लेकर शहर के हनुमान मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को भव्यता से सजाया भी गया है। रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर समेत कई मंदिरों में हवन-पूजन और भंडारे होंगे। वहीं मोहल्ला अढ़तियान स्थित बड़ेबूढ़े हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। कादरी रोड के बालाजी मंदिर में शुक्रवार को विभिन्न आयोजन हुए।
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर शहर के प्रमुख हनुमान मंदिर बड़ेबूढ़े हनुमान मंदिर, रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर और भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मोहल्ला अढ़तियान स्थित बड़ेबूढ़े हनुमान मंदिर को भव्यता से सजाया जा रहा था। रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर में भी तैयारियां चल रही थीं। बालाजी मंदिर की देखरेख करने वाले पप्पू

सक्सेना ने बताया कि उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अढ़तियान मंदिर के पुजारी राजेश औदिच्य ने बताया कि सुबह हवन-पूजन के बाद भंडारा होगा। मोहल्ला खतराना स्थित हनुमान मंदिर में भी तैयारियां चल रही हैं। यहां 5 अप्रैल को श्री सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा होगा। बालाजीपुरम के हनुमान मंदिर में चंद्रग्रहण के चलते एक दिन पहले शुक्रवार को हनुमान जयंती पर आयोजन हुए। संत राकेश ने बताया कि विशेष आरती व पूजन किया गया।
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर चंद्रग्रहण
दो साल बाद इस बार हनुमान जयंती पर चंद्रग्रहण पड़ेगा। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने बताया कि दो साल पहले हनुमान जयंती पर चंद्रग्रहण पड़ा था। इस बार दो साल के बाद फिर चंद्रग्रहण पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सूतक लग जाएगा। दोपहर 3.45 से 7.15 बजे तक चंद्रग्रहण पड़ेगा। इस बार हनुमान जयंती पर पूजा विशेष फलदायी होगी। हनुमान बल, बुद्धि और विद्या देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें