फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन ट्रेनें बगैर पानी के रवाना

Wed, 25 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रेलवे फीडर ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे फीडर की एचटी ज्वाइंटिंग किट खराब होने से रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक बंद रही। इसके चलते रेलवे स्टेशन व रेलवे कालोनी में अंधेरा पसर गया। पानी की समस्या होने के चलते कालिंदी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें बगैर पानी के ही रवाना की गईं। पानी के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्री भटकते रहे। स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना डीआरएम को दी। रेलवे की इलेक्ट्रिकल टीम ने एचटी ज्वाइंटिंग किट 14 घंटे बाद ठीक कर मंगलवार दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति चालू की।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर बने रेलवे फीडर पर रखे 250-250 केवीए के ट्रांसफार्मरों से रेलवे कॉलोनी और रेलवे स्टेशन को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार रात लगभग 12:50 बजे अचानक रेलवे फीडर की एचटी ज्वाइटिंग किट खराब हो गई। इससे रेलवे कॉलोनी समेत रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद परिसर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे रेलवे कॉलोनी और रेलवे स्टेशन परिसर में अंधेरा पसर गया। आपूर्ति बंद होने से पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई।

मंगलवार सुबह 7 बजे आलम ये हो गया कि प्लेटफार्मों पर लगी टंकियों की टोटियां सूख गईं। यात्री पीने के पानी के लिए बोतलें लेकर भटकते रहे। प्लेटफार्म संख्या तीन और दो पर लगे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। पानी की सप्लाई न होने से कालिंदी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें बगैर पानी के रवाना हुईं। स्टेशन अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद कौशिक ने इसकी सूचना डीआरएम समेत अन्य अफसरों को दी।
विज्ञापन


रेलवे की इलेक्ट्रिकल टीम ने रेलवे फीडर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया।  एसएससी इलेक्ट्रिकल रेलवे के इंजीनियर अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ ज्वाइंटिंग कीट को ठीक करने का काम शुरू किया गया। मंगलवार दोपहर 3 बजे एचटी ज्वाइंटिंग ठीक करवाकर आपूर्ति शुरू करवा दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें