फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत बेचने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से हड़पे दस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत बेचने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से दस लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी पूर्व सैनिक रणजीत सिंह ने थाना अमृतपुर के गांव गांधी निवासी अरविंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि गांधी गांव के मजरा खाखटमऊ में बरेली-इटावा हाईवे पर अरविंद सिंह ने तीस डिसमिल जमीन दिखाई। 12 लाख रुपये में 2 डिसमिल जमीन को सौदा हो गया।
27 जनवरी 2020 को पांच लाख रुपये नगद व पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से एडवांस में दे दिए। चार माह के तय समय के बाद बैनामा करने के लिए कहा तो अरविंद ने इनकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर अरविंद ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें