फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में डॉक्टर और अतिरिक्त एसडीएम के चालक से विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोपेड फिसलने से घायल होमगार्डों को भर्ती कराने पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम के चालक की डॉक्टर से कहासुनी हो गई। इससे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। डॉक्टर ने सीएमएस से मौखिक शिकायत की है।
विज्ञापन

अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव के साथ चलने वाले होमगार्ड धर्मेंद्र और राममूर्ति कलक्ट्रेट चौराहे पर दोपहर करीब 12 बजे मोपेड से फिसलकर घायल हो गए। अतिरिक्त एसडीएम की गाड़ी से दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। किसी बात को लेकर डॉक्टर योगेंद्र मिश्र से एएसडीएम के चालक का विवाद शुरू हो गया। इस दौरान तमाम लोग एकत्रित हो गए। डॉक्टर योगेंद्र मिश्र ने चालक की अभद्र भाषा की जानकारी फोन पर सीएमएस को दी। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि डॉ. योगेंद्र से कोई अतिरिक्त एसडीएम के चालक से मामूली विवाद होने की जानकारी मिली थी। बाद में मामला शांत हो गया। लिखित में कोई शिकायत डॉक्टर ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें