फोटो-16, गांव कलाखेल स्थित तंबाकू गोदाम में जांच पड़ताल करते जीएसटी अधिकारी। संवाद
- फोटो : गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
कायमगंज। जीएसटी इटावा एसआईबी की टीम ने बुधवार दोपहर मोहल्ला कलाखेल में एक गोदाम में छापा मारकर लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया। गोदाम में न तो कोई तंबाकू मिली और न ही व्यापारी। जांच में सामने आया कि कागजों में तो खरीद दिखाई गई थी लेकिन असल में कोई लेन-देन नहीं हुआ।
एसआईबी इटावा के अपर आयुक्त सुरेंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में सहायक आयुक्त जितेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद के सहायक आयुक्त मनोज कुमार मिश्रा, एसटीओ सुशील कुमार और विवेक त्रिपाठी ने कलाखेल स्थित गोदाम में जांच की। पता चला कि व्यापारी ने नोहा दुबैको कंपनी पर बोगस आईटीसी क्लेम किया। सितंबर और अक्तूबर में फर्म ने 21,36,225 रुपये की खरीद दिखाई जबकि वास्तव में कोई खरीद नहीं हुई।
इसके बावजूद फर्म ने 42.76 लाख रुपये अपने जीएसटीआर-3 रिटर्न में समायोजित कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कर बचाने का गंभीर मामला है। आगे की कार्रवाई के लिए 12 दिसंबर को व्यापारी को तलब कर गहन जांच की जाएगी।