फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीएसटी टीम ने बिना बिल के डिटर्जेंट पाउडर पकड़ा, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चेकिंग के दौरान जीएसटी के सचल दल ने बाई पास रोड स्थित बिना बिल के डिटर्जेंट पाउडर लदी पिकअप गाड़ी पकड़ी। माल का आकलन कर व्यापारी से 64900 रुपये टैक्स व जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


जीएसटी विभाग के सचल दल प्रभारी एसी रामनरेश सिंह टीम के साथ सोमवार रात बेरी तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। अलीगंज की ओर से एक पिकअप गाड़ी डिटर्जेंट पाउडर लादकर आ रही थी। टीम ने चालक से ई वे बिल मांगा। चालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। चालक व्यापारी को भेजने की कहकर चला गया। टीम ने माल लदी पिकअप मंडी समिति में खड़ी कर दी। मंगलवार को व्यापारी ने जीएसटी दफ्तर में जाकर संपर्क किया। पकड़े गए माल पर विभाग ने टैक्स व जुर्माना वसूल कर माल छोड़ दिया। एसी रामनरेश सिंह ने बताया कायमगंज में ही बाहर से बिना बिल माल लाया गया था। इस पर 64900 रुपये टैक्स व जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें