फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सूक्ष्म खाद्य उद्योग लगाने में 10 लाख तक अनुदान

Wed, 10 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में 342 इकाइयों की स्थापना व उच्चीकरण का लक्ष्य है। इसमें 10 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने विभागीय योजनाओं के लक्ष्य व आय-व्यय की जानकारी दी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत संकर शाकभाजी, सब्जियों के लिए मचान, फल क्षेत्र विस्तार में स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट आदि के लिए शासन से मिले लक्ष्य व अनुदान के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति बहुल क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना के तहत निःशुल्क बीज वितरण, संकर प्याज, मसाला मिर्च, संकर शिमला मिर्च, संकर कुकरबिट्स, संकर टमाटर, पुष्प विस्तार कार्यक्रम में गेंदा आदि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि सिंचाई संबंधी योजना में 65 से 75 प्रतिशत तक अनुदान है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में 342 इकाइयों की स्थापना व उच्चीकरण का लक्ष्य है। इसमें आलू चिप्स, नमकीन प्लांट, आचार, मुरब्बा, सिरिका, सोयाबीन आधारित उत्पादन, राइस मिल, आटा चक्की, गन्ना आधारित उत्पाद, दाल मिल, बेकरी उद्योग प्रोडक्ट्स, दूध व मशरूम उत्पाद से सबंधित उद्योग लगाकर लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

इसमें अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान है। जिलाधिकारी ने लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार, उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें