फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल की दीवार में दबकर वृद्ध दादी की मौत हो गई, जबकि दो पौत्र घायल हो गए। शव मोरचरी में रखवा दिया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना मुडिया कला निवासी धनदेवी (60) अपने पौत्र लवकुश (8) और समोल (10) के साथ मकान के बाहर सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास चारपाई डालकर बैठी थीं। रविवार शाम करीब चार बजे अचानक सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल गिर गईं। इसमें तीनों दब गए। मोहल्ले वालों ने सभी को मलबे से निकाला और जलालाबाद अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर अस्पताल से सभी को रेफर कर दिया गया।
परिजन घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान धनदेवी की मौत हो गईं। घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। शव मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है। धनदेवी के भतीजे गुड्डू ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। उनके पुत्र राजेश्वर, राममूर्ति, तीन बेटियों कुसुमा, संतरा, नवला हैं। वह करीब 40 साल से हमारे यहां मायके में ही रह रही थी।
नोट- कन्नौज संस्करण के लिए प्रस्तावित
वाहन की टक्कर क़्कर से वृद्ध घायल
फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव महाद्द्योरा निवासी रमेश चंद्र (60) बाइक से अपने भांजे की पत्नी सोनी को ससुराल छोड़ने गए थे। शाम के समय वह घर लौट रहे थे, तभी छिबरामऊ चौराहे के पास वाहन ने टक़्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डा. अभय श्रीवास्तव ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर उनके भाई दीवारी लाल बेहोश हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गईं है। (संवाद)