फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा भतीजे को मरा दिखाकर जमीन हड़पी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर में एक युवक ने राजस्व कर्मियों से सांठगांठ कर जिंदा भतीजे को मरा दिखाकर उसकी जमीन हड़प ली। जानकारी होने पर भतीजे ने चाचा और राजस्व कर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बहबलपुर निवासी सुभाष के पिता की 23 मार्च 1999 को मौत हो गई थी। इसके बाद सुभाष कायमगंज में किराये पर रहकर मजदूरी करने लगा। इस दौरान चाचा गुड्डू व देशराज ने कागजों में उसे मरा दिखा दिया। बाद में तहसीलदार, लेखपाल, ग्राम सचिव से मिलकर उसके हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली।
15 मार्च 2021 को जब जानकारी हुई तो सुभाष चाचा के पास गया और अपने नाम जमीन करा लेने का विरोध किया। चाचा ने मारपीट कर भगा दिया। चाचा ने ज्यादा विरोध करने पर हकीकत में मारकर लाश गायब करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत तहसीलदार और लेखपाल को दी तो वह भी नाराज हो गए और धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में सुभाष ने कोर्ट के आदेश पर चाचा गुड्डू, देशराज व तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल, सचिव के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें