फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजकीय नलकूप बंद, फसलों की सिंचाई के लिए किसान परेशान

Mon, 29 Dec 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11 गांव अरसानी में बंद पड़ा राजकीय नलकूप। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। जनपद में कई राजकीय नलकूप बंद होने से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। कहीं नाली टूटी है तो कहीं मोटर खराब है। इससे किसानों को निजी नलकूपों से लंबा पाइप डालकर किराए पर फसलों की सिंचाई करानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जनपद में 346 राजकीय नलकूप चालू हालत में दिखाए जा रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और है। ब्लॉक मोहम्मदाबाद में करीब 100 राजकीय नलकूप हैं। इसके अलावा ब्लाॅक नवाबगंज व कायमगंज क्षेत्र में भी राजकीय नलकूपों की संख्या अधिक है। 50 से अधिक नलकूपों की नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से खेताें तक पानी पहुंचना मुश्किल है। कई नलकूप मोटर या अन्य कमियों से बंद हैं। इन दिनों खेतों में आलू व गेहूं की फसलों में सिंचाई की जरूरत है।
राजकीय नलकूप बंद होने से किसानों को किराये के निजी नलकूपों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खटा में नलकूप संख्या 220 करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। गांव अरसानी का नलकूप नंबर 221 दो माह से खराब है। मौधा का नलकूप नंबर 222 कई साल से बंद है। इसके अलावा गांव गोसरपुर के दो, मुड़गांव के दो व गांव रैसेपुर का नलकूप भी कई माह से चालू न होने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने बयां किया दर्द
फोटो-12 गुरबख्श सिंह
गांव अरसानी निवासी गुरबख्श सिंह ने बताया कि राजकीय नलकूप कई महीने से खराब पड़ा है। इस नलकूप से करीब 1000 बीघा जमीन की सिंचाई की जाती है। अब किसान पाइप डालकर काफी दूर से पानी लाकर आलू व गेहूं की सिंचाई करने को मजबूर हैं।
फोटो-13 रामबिलास शर्मा
गांव मौधा निवासी रामबिलास शर्मा ने बताया कि राजकीय नलकूप से करीब 500 बीघा जमीन की सिंचाई होती थी। कई साल से नलकूप खराब होने से किसानों को फसलाें की सिंचाई के लिए दिक्कत है।
फाेटो-14 मोहित यादव
गांव खटा निवासी मोहित यादव ने बताया कि राजकीय नलकूप एक वर्ष से अधिक समय से खराब है। नालियां भी टूटी हैं। इस नलकूप से 400 बीघा जमीन की सिंचाई होती थी। नलकूप बंद होने से किसानों को दिक्कत है।

वर्जन
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नलकूपों को दिखवाएंगे। नलकूप बंद होने के कारण की जानकारी करने के साथ शीघ्र ही चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। -शशांक कुमार, अधिशासी अभियंता, नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें