फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकान में लगी आग, मकान में फंसे परिवार को बचाया

विज्ञापन
फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर आग लगने से जली परचून की दुकान। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बे के संकिसा रोड पर शुक्रवार देर रात को व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष के चार मंजिला भवन में भूतल पर बनी परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलने से तीसरी व चौथी मंजिल पर रह रहा परिवार फंस गया। पड़ोसी ने सीढ़ी लगाकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर तब तक दुकान का पूरा सामान जल गया। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

संकिसा रोड निवासी देव सिंह चौहान की चार मंजिला मकान में ही परचून की थोक की दुकान है। वह अपने बेटे दीप व बबलू के साथ तीसरी व चौथी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने घर के सामने सबमर्सिबल लगाया हैं। शुक्रवार को दिन में काम पूरा होने के बाद दुकान में ही सबमर्सिबल का स्टार्टर लगवाया था। रात करीब 10 बजे तक उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाया था। इसके बाद वह दुकान बंद कर तीसरी व चौथी मंजिल पर परिवार के साथ सोने चले गए। रात करीब 11 बजे देव के पौत्र राघव को कुछ जलने की महक लगी। इस पर उसने दुकान में देखा तो वहां से धुआं निकल रहा था। कुछ ही देर में उससे लपटें उठाने लगीं। इससे पूरा परिवार तीसरी मंजिल पर फंस गया। तब देव सिंह ने पड़ोसी शिव मोहन सिंह को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे उन्होंने अन्य पड़ोसियों को भी जगा लिया। कुछ लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शिव मोहन ने पड़ोसी राजकौशल के मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर खिड़की से देव सिंह के पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुकान के एक शटर को पड़ोसियों ने तोड़ दिया था पर दूसरा लपटें तेज होने से नहीं तोड़ पा रहे थे। जानकारी मिलने पर करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद वह दूसरा शटर तोड़ सके। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे आग दूसरी मंजिल पर आग नहीं पहुंच सकी। दुकान के सामान के साथ उसमें खड़ी बाइक भी जल गई। देव सिंह ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व कोतवाल विनोद शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात सामने आई है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

बेसमेंट में पहुंचती आग तो हो जाता धमाका, रखी थे तीन सिलिंडर
मकान के बेसमेंट में देव सिंह के तीन घरेलू गैस सिलिंडर रखे थे। इसके बाद वनस्पति के 50 गत्तों के साथ अन्य सामान भरा था। यदि बेसमेंट में आग पहुंच जाती तो सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। पर गनीमत रही कि बेसमेंट में आग पहुंचने से पहले काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


परिवार के दस लोग थे दूसरी व तीन मंजिल पर
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष देव सिंह और उनकी पत्नी कुसुम तीसरी मंजिल में मकान के आगे के हिस्से में रहते हैं। पुत्र बबलू, उसकी पत्नी गुंजन उसका पुत्र राघव व बेटी मौली तीसरी मंजिल पर ही पीछे के हिस्से में सो रहे थे। चौथी मंजिल पर पुत्र दीपक, उसकी पत्नी अल्पना, बेटी अंतरा और शिवी मौजूद थीं।

फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर आग लगने से जली परचून की दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें