फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का गेट न खोलने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। नगर पंचायत की कान्हा गोशाला में बुधवार की रात तीन लोगों ने घुसने का प्रयास किया। गेट न खोलने पर धमकी दी। पुलिस के आने पर तीनों युवक भाग गए। गोशाला प्रभारी ने ईओ को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है। वहीं ईओ ने गलत शिकायत करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोशाला प्रभारी महिपाल ने दी तहरीर में कहा कि 29 दिसंबर की रात तीन लोग गोशाला के गेट पर आए और खोलने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकी देने लगे। उनमें से एक के पास असलहा था। तीनों लोग गोशाला के पीछे चले गए और दीवार के सहारे चढ़कर घुसने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने पर तीनों युवक भाग गए।
गोशाला प्रभारी ने बताया कि तीनों युवक पशुओं को नुकसान पहुंचाने के लिए गोशाला में प्रवेश करना चाहते थे। इसके अलावा गोशाला में आए दिन पशु मरने की ट्वीट कर मुख्यमंत्री से शिकायत करने वाले के खिलाफ ईओ आशीष कुमार थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि फर्जी फोटो लगाकर शिकायत करने का आरोप लगाया है। कहा कि ट्वीट के साथ जो फोटो लगाया गया है। वह दो माह पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें