नवाबगंज। सहसा जगदीशपुर गांव में रविवार रात तीन घरों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस छानबीन करने नहीं पहुंची।
गांव निवासी राजवीर परिजनों के साथ कुछ दिन पहले घर में ताला बंद कर महाराष्ट्र में नौकरी करने चले गए थे। रविवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे पीतल के बर्तन, कपड़े व गृहस्थी का सामान चुरा ले गए।
सोमवार सुबह राजवीर के भतीजे ज्ञानेंद्र ने ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी तरह गांव के दुर्वेश के घर में चोर दीवार फांदकर घुसे। बैटरी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इसी गांव के वीरेश के घर ताले तोड़कर चोर पीतल के बर्तन, बैटरी व हजारों रुपये के समान चुरा ले गए।
वीरेश परिजनों के साथ फतेहगढ़ में रह रहे हैं। वीरेश के पुत्र संदीप ने चोरी की तहरीर दी। पीड़ितों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस छानबीन करने नहीं पहुंची। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि वह मामले की छानबीन कर रही है।