फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल से ले गए सामान, ठेकेदारों में मारपीट

Thu, 19 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के छात्रावास परिसर में ठेकेदारों से होती मारपीट। - फोटो : लोहिया अस्पताल के छात्रावास परिसर में ठेकेदारों से होती मारपीट।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल से एक पिकअप में भरकर अस्पताल का सामान ले जाया गया। पांच एसी भी ले जाने के आरोप-प्रत्यारोप पर ठेकेदारों में जमकर लात-जूते चले। इससे चोटें भी आईं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन अंदरूनी खेल को दबाने की खातिर समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ओपीडी के सामने गुरुवार दोपहर एक पिकअप में सामान भरा जा रहा था। उसी समय स्टाॅक प्रभारी हरिश्याम सिंह छात्रावास की ओर चले गए। वहां से निकलते समय जानकारी करने पर बताया कि 17 आइटम मरम्मत के लिए भेजे जा रहे हैं। उसी दौरान मरम्मत, रंगाई-पुताई ठेकेदार अलीसा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रिजवान आ गए। उन्होंने कहा कि मरम्मत का ठेका 22 मई को उन्हें मिला है। फिर सामान कौन ले जा रहा है। इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। इस पर स्टाॅक प्रभारी मौके से चले गए। वहां खड़े ठेकेदार अमित चौहान ने कहा कि उनकी कुशाग्र इंटरप्राइजेज के नाम से करीब सात माह पहले ठेका हुआ था। उसी के ऑर्डर पर वह सामान ले जा रहे हैं।
अमित और रिजवान में बातचीत हो रही थी, तभी एसी मरम्मत की फर्म सत्यम ट्रेडर्स के राजेश शाक्य अपने सहयोगी सुरेश सिंह चौहान के साथ पहुंच गए। उन्होंने अमित पर आरोप लगाया कि एसी मरम्मत का ठेका उनका है, तो पांच एसी क्यों ले गए। दोनों लोगों में अभद्रता होने लगी। कुछ ही देर में ठेकेदारों में मारपीट शुरू हो गई। चीख सुनकर अस्पताल कर्मियों ने बीचबचाव किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कादरीगेट थाने में तहरीर दी, लेकिन अस्पताल के अंदरूनी खेल को दबाने की मंशा से कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।
विज्ञापन

-
सामान की मरम्मत की यह है नियमावली
अस्पताल में फर्नीचर आदि की मरम्मत, रंगाई पुताई आदि की टेंडर में नियमावली है। उसके अनुसार कोई भी सामान मरम्मत अथवा रंगाई पुताई के लिए अस्पताल से बाहर नहीं ले जाया जाएगा। मरम्मत की मशीनरी अस्पताल में लाकर ठेकेदार यहीं मरम्मत करेगा, लेकिन कई दिन से सामान ले जाया जा रहा है।

मरम्मत, रंगाई-पुताई का ठेका होने से पहले का आदेश
अस्पताल में स्टॉक प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले अमित चौहान का मरम्मत का ठेका हुआ था। रिजवान का ठेका होने से पहले सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने 17 आइटम मरम्मत के लिए अमित चौहान के नाम आदेश जारी कर दिए थे। उसी सामान को अब भेजा है। अब जो भी आदेश होंगे, उसका पालन किया जाएगा।
-
नए ठेकेदार को मात्र भोजन ट्राॅली की मरम्मत का आर्डर
मरम्मत, रंगाई पुताई के नए ठेकेदार रिजवान ने बताया कि उन्हें अभी भोजन वितरण ट्राॅली की मरम्मत का आर्डर मिला है। वह इसकी मरम्मत अस्पताल में ही करवाएंगे। इसके अलावा और कोई भी आइटम मरम्मत नहीं कराया है। पुराने ठेकेदार को कैसे काम दिया गया। यह समझ नहीं आ रहा है।

अस्पताल में ठेकेदारों से मारपीट की उन्हें जानकारी नहीं है। सामान कौन ले जा रहा था, इसकी वह जांच कराएंगे। घटना के समय वह जरूरी काम से अस्पताल से चले आए थे। - डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें