माया शोरूम पर ग्राहकों को ज्वेलरी दिखातीं निदेशक निमिता अग्रवाल।
- फोटो : माया शोरूम पर ग्राहकों को ज्वेलरी दिखातीं निदेशक निमिता अग्रवाल।
कायमगंज। अक्षय तृतीया के एक दिन पहले सराफा बाजार पूरी रौनक पर है। कस्बे के सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। खासकर माया ज्वेल एंड जेम्स पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपनी पसंद की हल्की डिजाइन वाली ज्वेलरी भी बुक कर रहे हैं और मेकिंग चार्ज में मिल रही छूट का फायदा भी उठा रहे हैं।
मंगलवार शाम को माया शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ देखने लायक रही। शोरूम की निदेशक निमिता अग्रवाल खुद महिलाओं को डिजाइनों की जानकारी दे रही थीं और ऑर्डर फाइनल कर रही थीं। शोरूम के संचालक शालीन अग्रवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों में सोने के भाव में हल्की गिरावट आई है, जिससे ग्राहक खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि युद्ध जैसे हालात दोबारा बने तो सोने के भाव तेजी से उछल सकते हैं, इसलिए लोग अभी कीमती खरीदारी को सही मान रहे हैं।
अक्षय तृतीया के लिए खास तैयारी की गई है। शोरूम को भव्य रूप से सजाया गया है और ग्राहकों के लिए नए कलेक्शन पेश किए गए हैं। विधायक डॉ. सुरभि बुधवार को यहां आकर सोने की ज्वेलरी की रीलांचिंग करेंगी। माया ज्वेलर्स की एडवांस बुकिंग लिस्ट में शादी-विवाह के ऑर्डर भी बड़ी संख्या में हैं।
-
बाजार में जोश, ऑफर्स की भरमार
सराफा व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया इस बार बेहद शुभ संयोग में आ रही है, ऐसे में लोग शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। बाजार में छूट और आकर्षक ऑफर्स की वजह से भीड़ लगातार बढ़ रही है।