फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस कर्मियों की सूनी कलाई पर बालिका टीम ने बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। आम जन की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की कलाई को सूना देख साहसी बालिका टीम ने राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। पुलिस कर्मियों ने भी भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार परिवार से दूर रहकर बहनों के साथ मनाया।
विज्ञापन


रक्षा बंधन के पावन पर्व के मौके पर साहसी बालिका टीम ने खुशबू मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची। टीम ने सीओ जयसिंह परिहार व कोतवाल रामअवतार, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सहित कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल की कलाइयों पर राखी बांधी। सभी का मुंह मीठा कराया। उपहार और आशीर्वाद के साथ जीवन भर अपनी रक्षा का वादा लिया। टीम ने उप निरीक्षक नितिन कुमार, उप निरीक्षक कृष्णपाल कश्यप, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सिंधु सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल अशोक आदि को राखी बाधी। संस्था से शिल्की मिश्रा, अंजू , निकेता, संजना, गरिमा ,कशिश, चांदनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें