फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं साथ रहने की जिद पर अड़ीं, एएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज के एक मोहल्ला निवासी 10वीं की छात्रा को अपने घर से सामने रहने वाली 12वीं की छात्रा से प्रेम हो गया। दोनों साथ में जीवन व्यतीत करने की जिद पर अड़ी हैं। परिजनों ने विराध किया तो कुछ दिन पहले वे घर से भाग गईं थीं। 20 दिनों बाद वह वापस आईं। एक छात्रा के परिजनों ने एएसपी से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

10वीं की छात्रा के परिजनों का आरोप है कि 12वीं की छात्रा के परिजन दोनों को अलग करने मेें सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। हाईस्कूल की छात्रा के परिजनों ने सोमवार को एएसपी त्रिभुवन सिंह से गुहार लगाई। एएसपी भी उनकी समस्या सुनकर दंग रह गए। उन्होंने अभियोजन अधिकारी से इस संबंध में वार्ता की और कार्रवाई के बारे जानकारी ली। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। इस पर जो मुकदमा दर्ज होगा वह जमानतीय होगा। इस पर एएसपी ने एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम को 12वीं की छात्रा के परिजनों को समझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें