फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखे आग से बचाव के तरीके

विज्ञापन
कमालगंज स्थित आरपी इंटर कालेज में आग बुझाने का तरीका बताते अग्निशमन अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। आरपी इंटर कॉलेज में गुरुवार को पांच कॉलेजों की छात्राओं को आग से बचाव व बुझाने के तरीके बताए गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मॉकड्रिल कर आग बुझाने का तरीका समझाया।
विज्ञापन

आरपी इंटर कॉलेज में कॉलेज की छात्राओं के साथ ही फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज, डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया, आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानूखेड़ा व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर की छात्राओं ने ट्रेनिंग ली। अग्निशमन अधिकारी शिव प्रताप व उनकी टीम ने एलपीजी सिलिंडर व शार्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी।
सिलिंडर में लगी आग को बोरे को गीला कर उसके ऊपर डालने को कहा। बड़ी आग लगने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने की सलाह दी। आग के धुएं से घिर जाने पर नाक व मुंह को गीले कपड़े से ढकना चाहिए। यदि कपड़ों में आग पकड़ ले। तो भागना नहीं चाहिए। जमीन पर लेटकर उलट-पलट करना चाहिए। अपने को कंबल, कोट या भारी कपड़े से ढक कर आग बुझानी चाहिए। प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह, शिवओम द्विवेदी, रजनीश, एस राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें