फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की पिटाई से मौत

Wed, 15 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी के घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में एक युवक की किशोरी को ले जाने की रंजिश में मंगलवार रात पिटाई की गई। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने युवक पर चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता ने रंजिश के चलते उसे घर से ले जाकर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया।
थाना के गांव जैतपुर निवासी राघवेंद्र सिंह कुशवाहा (28) पुत्र फूल सिंह अपने परिवार समेत दिल्ली में रहता है। राघवेंद्र सिंह मंगलवार को दिल्ली से गांव में होली मिलने आया था। फूल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही हरवेंद्र सिंह और उसके परिवार के लोग उसके मकान में बीती रात घुस आए।

बेटे को अकेला पाकर रात करीब 8 बजे उसे पीटते हुए अपने मकान में ले गए। वहां पर उसके साथ फिर से मारपीट की। जिसमें राघवेंद्र के गंभीर रूप से घायल हो गया। हरवेंद्र ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी कि राघवेंद्र चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने राघवेंद्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
फूल सिंह ने बताया कि आरोपी के परिवार की किशोरी को उसका बेटा ले गया था। दोनों पक्षों के बीच बात होने के बाद तीन महीना पहले किशोरी को पुलिस ने मैनपुरी से बरामद कर लिया।
उधर, एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि हरवेंद्र ने अपने घर पर चोर के घुसने और उसके पकड़े जाने की बात कही थी। उनकी तहरीर पर राघवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वाले तहरीर देंगे तो उनकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग में यह घटना हुई है। उन्होंने ने बताया कि आरोपी हरवेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें