फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने गया परिवार चोरो ने किया माल साफ

Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव गए शिक्षक और दवा व्यापारी के घरों का ताला तोड़ कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।


शहर के आवास विकास कालोनी निवासी संजीव राठौर के मकान में शिक्षक पंकज यादव किराए पर परिवार के साथ रहते है। होली का त्यौहार मनाने के लिए पंकज यादव अपने गांव नवाबगंज गए हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार की रात चोरों ने मकान के कमरों को खोल कर वहां रखी अटैची बक्सों और अलमारी खोल कर उसमें से नगदी और जेवर निकाल लिए। सुबह जब इसकी जानकारी आसपास पड़ोस के लोगों को हुई।  कुछ समय बाद पंकज यादव भी वहां पर आ गए। पंकज ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पंकज ने बताया कि चोर उनके यहां से 50 हजार रुपये नगद और ढाई लाख के जेवर निकाल ले गए।


 एक अन्य घटना में न्यू आवास विकास कालोनी निवासी और दवा व्यापारी प्रदीप सिंह होली मनाने के लिए अपने गांव जिला मैनपुरी के नगला बान परिवार के साथ गए थे। चोर मेनगेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए।

चोरों ने मकान के अंदर बक्सों और अटैचियों के साथ ही अलमारी को खोल कर वहां से सोने चांदी के जेवर और नगदी निकाल ली। सुबह जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार को पहुंचे प्रदीप ने बताया कि चोर उनके यहां से 1.50 लाख नगद और करीब 1 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


प्रदीप की कटरा में दवा की दुकान है। एक ही रात में दो मकानों से हुई चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगाें का कहना था कि शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें