कंपिल। घर के बाहर खेल रही बालिका की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजन बालिका की काफी देर तक तलाश करते रहे। चार घंटे बाद उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला।
थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर में गंगा का बाढ़ का पानी भर गया है। गांव के विपिन की तीन वर्ष की पुत्री शिवांगी रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह बाढ़ के पानी की ओर चली गई। गहरे पानी में जाने से बालिका डूब गई। शिवांगी के दरवाजे पर नहीं मिलने पर परिजन उसकी काफी देर तक खोजबीन करते रहे। चार घंटे बाद पानी में बालिका का शव उतराता हुआ मिला। एसडीएम रवींद्र कुमार, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा व एसओ जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनोंं से पूरे मामले की जानकारी की। पिता विपिन व मां सुभाषनी देवी, भाई जितिन, बहन प्रिया का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)