फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसलकर गिरी बच्ची की मौत, कोहराम

विज्ञापन
गांव गदनापुर में रोते बिलखते सौम्या के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। ट्रैक्टर पर बैठने के प्रयास में तीन साल की मासूम फिसलकर गिर पड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर निवासी रजनीश पाल खेती करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रजनीश खेत से ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचे। तभी उनकी तीन वर्षीय पुत्री सौम्या ट्रैक्टर पर बैठने को दौड़ी और ट्रैक्टर के पास ही आकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

गिरते ही सौम्या का सिर ट्रैक्टर के पहिए के रिम से टकरा गया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सौम्या की मां पिंकी व भाई आयुष (6) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें