फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के हमले से बालिका गंभीर घायल

विज्ञापन
एंबुलेंसमें मां के गोद में लेटी घायल बालिका। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कंपिल क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी 5 वर्षीय बालिका पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। गांव बहलोलपुर निवासी रामखिलाड़ी की 5 वर्षीय बेटी खुशी शुक्रवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अन्य बच्चे डरकर घरों को भाग गए। बच्चों के जानकारी देने पर परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने बच्ची को छुड़ाया। कुत्ते के हमले से बच्ची के शरीर पर कई जगह जख्म हो गए थे। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उसकी आंख पर गंभीर चोट बताई गई। उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें