फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से कोरोना रसोई में पहुंचने का खतरा

विज्ञापन
कायमगंज में घरों में वितरण को रखे गए गैस सिलिंडर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। गैस सिलिंडर से घर की रसोई में कोरोना वायरस आसानी से पहुंचने का खतरा है। इसके बचाव के लिए एसडीएम अमित आसेरी ने पूर्ति निरीक्षक व एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करने को कहा है। इसके अलावा ढाबा, होटल आदि में साबुन रखकर हाथ धोने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर बॉटलिंग प्लांट से लेकर किचन तक पहुंचने तक कई लोगों के हाथों से गुजरता है। खुले स्थान पर भी इसे रखा जाता है। अक्सर लोग इसके आसपास थूक भी देते हैं। संक्रमित व्यक्ति का थूक वायरस फैलाने में सबसे अधिक मददगार माना जा रहा है। महिलाएं रेगुलेटर ऑफ ऑन करने के लिए सिलिंडर के ऊपरी हिस्से को भी छूती हैं।
ऐसे में महिला से घर के सभी सदस्यों तक संक्रमण पहुंच सकता है। हालांकि सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं, बॉटलिंग प्लांट से गैस भरने के बाद सिलिंडर को सही ढंग से साफ किया जाएगा। इसके बाद सैनिटाइज कर घरों में आपूर्ति की जाए। साथ ही अधिकांश भुगतान पेटीएम से लेने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सिलिंडर के जरिये घरों में वायरस पहुंचने का खतरा अधिक है। बचाव के लिए एजेंसी संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी। इसके अलावा ढाबों व होटलों पर भी हाथ धोने को साबुन रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें