फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
इलमा का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। घर के बाहर सड़क पार कर रही बच्ची को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आजादनगर बबना रोड निवासी शादिक हुसैन फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेंचते हैं। उनकी पांच वर्ष की बेटी इलमा गुरुवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसकी गेंद सड़क के उस पर चली गई थी। वह गेंद उठाने के सड़क पार कर रही थी।
तभी तेज गति से आ रही बोलेरो उसे टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बोलेरो लेकर भाग गया। परिजन बच्ची को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां से उसे सैफई स्थित मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें