फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव दिऊसी हुसैनपुर में पुरानी रंजिश में दबंग लाइसेंसी व धारदार हथियार लेकर ग्रामीण के घर में घुस आए। गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दिऊसी हुसैनपुर निवासी अर्पित शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ घर में मौजूद था। तभी गांव के दबंग लोग पुरानी रंजिश में लाइसेंसी बंदूक, धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर आ गए। इन लोगों ने गालीगलौज किया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। अर्पित ने घर के अंदर घुस कर बचने का प्रयास किया। इस पर दबंग भी घर के अंदर घुस गए। इन लोगों ने अर्पित के अलावा उसकी मां सुषमा, सुनीता सहित अन्य लोगों को भी पीटा। मारपीट के बाद दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अर्पित ने दबंगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें