फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार बस्ती में जलाए शराब बनाने के उपकरण

Sat, 07 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेकपुर कलां की गिहार बस्ती के रहने वाले बाशिदों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने गिहार बस्ती पहुंचकर शराब बनाने के उपकरणों की होली जलाई। इन्होंने आगे से शराब न बनाने की कसम भी ली। शनिवार को बीएसए योगराज सिंह की अगुवाई में जयहिंद जन सेवा कल्याण समिति के स्वयं सेवकाें ने गिहार बस्ती में रहने वालाें को  कच्ची शराब न बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इन्हें शराब का धंधा छोड़कर अन्य काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बस्ती से भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब एकत्र की गई। शराब बनाने के उपकरणों की होली जलाई गई। बीएसए ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकें, व बड़ाें को  आजीविका चलाने के लिए स्वरोेजगार स्थापित करने में  मदद की जाएगी।

संस्था  अध्यक्ष जूली शुक्ला तथा सचिव प्रदीप मिश्रा ने वाशिंदों को रोजगार करने से पहले प्रशिक्षण देने की बात कही। इन्हाेंने बताया कि बस्ती में डूडा की ओर से जल्द ही विकास कार्य कराए जाएंगे। बस्ती में शौचालय भी बनेंगे। इस मौके पर संजय तिवारी, प्रदीप यादव, गुरुदीप जाट, शिशुपाल गिहार, संजीव गिहार, राजेंद्र गिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें