फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने बीआरसी कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। स्कूल के अंदर सफाई कराने के विरोध में गुरुवार को कर्मियों ने बीआरसी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने स्कूल के स्वच्छता बजट से सफाई कराने की बात कही। बीईओ से फोन पर वार्ता के बाद सफाई कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन

कायाकल्प की बैठक के दौरान बीईओ ने बुधवार को डीएम से शिकायत की थी कि सफाई कर्मी स्कूल में सफाई करने नहीं आते। गुरुवार को राजेपुर ब्लाक कार्यालय में सफाई कर्मी संघ की बैठक में यह मामला उठा। इसी के बाद जिला महामंत्री सफाई कर्मियों के साथ बीआरसी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। बीईओ के मौजूद न होने से बीआरसी के एक कर्मचारी ने फोन पर बात कराई।
महामंत्री ने कहा कि शासनादेश के अनुसार स्कूल के अंदर की सफाई उनकी जिम्मेदारी नहीं है। इसके बावजूद शौचालय व परिसर की भी सफाई करते हैं। एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने फोन कर कर्मचारियों को बुलाया और समझा कर शांत किया। बीईओ ने बताया कि स्कूलों में सफाई न किए जाने की जानकारी डीएम को दी थी। इसी बात को लेकर सफाई कर्मचारी बीआरसी पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें