फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी व्यापारी के कर्मचारी की बाइक से ढाई लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन
घी व्यापारी के कर्मचारी की बाइक से ढाई लाख पार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घी व्यापारी के कर्मचारी की बाइक पर टंगे ढाई लाख रुपये रखे थैले को दो युवकों ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले पर कोई नतीजा नहीं निकला। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला ग्रानगंज निवासी विनोद गुप्ता के पास एक कंपनी के देशी घी की एजेंसी है। वे फतेहगढ़ व शहर की दुकानों पर घी की सप्लाई करते हैं। मंगलवार को मोहल्ले के ही निवासी उनके कर्मचारी सोनू गुप्ता ने दुकानदारों से वसूली की। शाम को लिंजीगंज बाजार में बाइक खड़ी कर चीनी व नमकीन विक्रेता से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन

रुपये से भरा थैला सोनू की बाइक में टंगा था। इसी बीच आए दो युवक मौका मिलते ही झोला पार कर ले गए। सोनू की निगाह जब बाइक पर गई तो झोला गायब देख उसके होश उड़ गए। जानकारी पर बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर शहर कोतवाली से दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सोनू व पड़ोसी दुकानदारों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस सोनू को थाने ले गई। घी व्यापारी विनोद गुप्ता ने बताया कि झोले में वसूली के करीब ढाई लाख रुपये थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें युवकों के पैर दिख रहे हैं, लेकिन चेहरे नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदारों ने युवकों को झोला उतारते भी देखा, लेकिन दुकानदारों ने सोनू का साथी समझकर युवकों को नहीं रोका। उन्होंने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें