फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेनरेटर खराब, सांसद को बंद मिली डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जन औषधि दिवस पर सांसद मुकेश राजपूत ने सधवाड़ा और लोहिया अस्पताल के जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों ने काफी दवाएं न मिलने की शिकायत की। सीएमएस को सभी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद को डायलिसिस यूनिट का जेनरेटर खराब मिला। मरीज अंधेरे में लेटे थे। मशीनें भी बंद थीं। उन्होंने तुरंत सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को जन औषधि केंद्र सधवाड़ा का निरीक्षण किया। यहां दवाओं के नाम पर खानापूरी होती मिली। केंद्र पर अव्यवस्थाएं थीं। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह लोहिया अस्पताल पहुंचे। सांसद ने जन औषधि केंद्र को देखा। लाइन में लगे मरीजों से दवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि काफी दवाएं नहीं मिलती हैं। लिहाजा उन्हें बाजार से लेना पड़ता है। इस पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को दूसरे दिन मरीजों को हर हाल में दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने हेल्थ एटीएम पर वजन की तौल कराई।
इसके बाद एक शिकायत पर सांसद डायलिसिस यूनिट जा पहुंचे। वहां आठ मरीज भर्ती बताए गए। यूनिट के अंदर अंधेरा था। यूनिट भी बंद थी। उन्होंने यूनिट प्रभारी जहीर से पूछा तो बताया गया कि गुरुवार को जेनरेटर खराब हो गया था। बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण यूनिट में भी लापरवाही बरती जा रही है। सीएमएस से कहा कि वह अपने स्तर से इसे तुरंत दिखवाएं। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनके साथ एसीएमओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद ने जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। मोहल्ला सधवाड़ा स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का सांसद मुकेश राजपूत ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर दवा लेने आए लोगों से दवा के बारे में जानकारी की। पूछा कि केंद्र पर दवा सस्ती मिल रही है या नहीं। लोगों ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर बाजार से सस्ती दवा मिल रही है। इससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने जन औषधि केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से दवा के स्टॉक के बारे जानकारी की। सांसद ने कहा कि पीएम ने जरूरतमंदों के लिए जन औषधि केंद्र खोले हैं। इन पर अच्छी व सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व सासंद प्रतिनिधि अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें