फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन बच्चों को दिया जन्म दिया, बेटी का नाम रखा गंगा

Fri, 22 Aug 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16,तीनों बच्चों संग नाव में बैठी मां सीता व परिजन,संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। बाढ़ग्रस्त इलाके से निकल कर शहर प्रसव कराने आई महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। दो बेटों संग हुई बेटी का नाम गंगा रखकर परिजन नाव से गांव के लिए रवाना हुए। पिता ने कहा सकारात्मक लहजे में कहा कि गंगा के जल से पूरा गांव घिरा है। ऐसे में बेटी का नाम गंगा मां के नाम पर रखा है।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा वजीर आलम के मजरा चौघडा बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। कुंवर पाल की पत्नी सीता देवी को तीन दिन पूर्व प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर फर्रुखाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। वहां प्रसूता ने एक पुत्री दो पुत्र को जन्म दिया। परिजन शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले जा रहे थे। ढाई घाट रोड से कायमगंज मार्ग गांव बिरिया डांडा के कई दिनों से बाढ़ के चलते कट चुका है। गांव जाने के लिए नाव ही साधन है। तीन बच्चों के संग परिजन नाव के इंतजार में कई घंटे खड़े रहे। बच्चों के पिता कुंवर पाल ने बताया कि दो बेटों के संग बेटी आई है। स्वयं मां गंगा ने पैर पखारा है। यह शुभ संकेत है। इसलिए बेटी का नाम गंगा रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें