फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गौतमबुद्ध नगर ने मऊ को हराकर जीता ओपन स्टेट कबड्डी खिताब

विज्ञापन
फोटो-24 विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मुके
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर की टीम ने मऊ की टीम को 29-21 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में गौतमबुद्ध नगर ने फिरोजाबाद को 34-15 अंकों से हराकर 19 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में मऊ ने एटा की टीम को 24-22 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ को 29-21 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। मऊ की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि ने ऑफिसर्स क्लब में विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। वहीं विजेता टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ ही उपविजेता टीम के खिलाड़ियों और निर्णायकों को स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव, अवनीश कुमार राय, शराफत अली, पवन गोस्वामी, नरसिंह शर्मा, जितेंद्र नागर, सरफराज, शीत कुमार, विमलेश कुमार, सुनील पाल एवं कृष्ण प्रताप सिंह ने निभाई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार जायसवाल, सुभाष बंद्रा, प्रदीप यादव, विपिन कुमार, केशव गंगवार, अतीत यादव, सूर्य प्रताप सिंह, अनीश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश मिश्रा, सुशांत गुप्ता, सत्यम मिश्रा, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो-24 विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मुके

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें