फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरोपियों की एटीएस खंगाल रही कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट के मामले में एटीएस ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के साथ सभी आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध मिले मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों के नजदीकी लोगों के नंबर भी एटीएस की रडार पर हैं।
विज्ञापन

पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में बनारस की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास के बेसमेंट में मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया था। इस मामले उनके बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह उर्फ विक्की, गांव नूरपुर के भैयालाल चौहान, मोहल्ला मित्तूकूंचा निवासी राशू, नाला मछरट्टा निवासी ईशू चौरसिया व फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास का निवासी गार्ड रामवीर यादव घायल हो गया था। भैया लाल कानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी की हालत में सुधार बताया है। इधर घटना के बाद बुधवार को कानपुर की एटीएस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। टीम ने सभी आरोपियों, उनके परिजन के अलावा नजदीकी लोगों के मोबाइल नंबरों की सूची बनाई। सूत्र बताते हैं कि सभी आरोपियों की एटीएस कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही उनके नजदीकी लोगों के मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इस संदर्भ में एटीएस के इंस्पेक्टर ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें