फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गौसपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-06, कमालगंज में स्टेशन क्रासिंग खुलने पर निकलने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन


-स्टेशन क्रासिंग से जहानगंज होते हुए नीबकरोरी व संकिसा तक आवागमन
-सवारी ढोने वाले ई-रिक्शा व ठिलिया वाले बढ़ा रहे समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। छह माह पूर्व गौसपुर गुमटी बंद हो जाने के बाद रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पर आवागमन का दबाव बढ़ता जा रहा है। स्टेशन क्रॉसिंग से जहानगंज, मोहम्मदाबाद होते हुए नीबकरोरी व बौद्ध धर्मस्थली संकिसा तक आवागमन होता है। जाम के चलते लोगों को अधिक समय लगने से परेशानी हो रही है।
कस्बा के नगर पंचायत के बारात घर के पास स्थित गौसपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 134-सी को छह 26 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। इससे थाने के पास से नगर पंचायत रोड होते हुए गौसपुर क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। आवागमन का पूरा दबाव रेलवे स्टेशन वाली क्रॉसिंग संख्या 133-सी पर पड़ने लगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग से जहानगंज रोड के गांवों के साथ ही छिबरामऊ, बहोरिकपुर-ताजपुर मोहम्मदाबाद व पतौंजा- नवोदय विद्यालय- मोहम्मदाबाद होते हुए नीबकरोरी धाम व संकिसा तक आवागमन होता है। गौसपुर क्रासिंग वाला रास्ता दरियावगंज के पास छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर मिलता है। इस मार्ग के वाहन भी स्टेशन क्रॉसिंग से जा रहे हैं।
सुबह पांच से रात दस बजे तक करीब 20 ट्रेनें गुजरती हैं। कई बार ट्रेनों का क्रॉस होने पर स्टेशन क्रॉसिंग का फाटक देर तक बंद रहता है। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। अधिक वाहन हो जाने से फाटक खुलने पर वाहन निकालने को लेकर कई बार स्थिति बिगड़ जाती है।

भाजपा नेता उज्ज्वल हलवाई का कहना है कि गौसपुर क्रॉसिंग बंद होने से समस्या तो है ही। इसके साथ ही ई-रिक्शा, टैक्सी आदि के वाहन चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर जाम की समस्या को और बढ़ा रहे हैं। स्टेशन के पास ठिलिया दुकानदार कई बार आगे ठिलिया लगाकर निकलने का रास्ता कम छोड़ते हैं। (संवाद)
विज्ञापन


क्रॉसिंग बंद होने से व्यापार भी प्रभावित

गौसपुर गुमटी संख्या 134-सी बंद हो जाने से ग्रामीणों को समस्या तो हुई है ही लेकिन व्यापारियों को भी निराश मिली है। गुमटी बंद हो जाने से विद्युत बिल संग्रह केंद्र के पास की दुकानों व थाने के निकट के बाजार पर भी प्रभाव पड़ा है। मिठाई विक्रेता कन्हैया का कहना है कि क्रॉसिंग बंद होने से 40 प्रतिशत दुकानदारी कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें