फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे पर सात घंटे तक नहीं पहुंच सकीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20, बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-21, पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
फोटो-22, इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
फोटो-23, फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

-पांचाल घाट पुल पर भी वाहनों की लगी रही लंबी कतारें
-हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली के यात्रियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर हुल्लापुर में जाम लगने से बस अड्डे पर सात घंटे तक बसें नहीं पहुंच सकीं। लिहाजा हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जाने और आने वाले यात्री परेशान रहे। पांचाल घाट पुल पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं।
बृहस्पतिवार को भाईदूज के चलते वाहनों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी के चलते शाहजहांपुर जिले के हुल्लापुर तिराहे पर सुबह 10 बजे से जाम लग गया। इससे वाहनों की कई-कई किमी लंबी कतारें लग गईं। बस अड्डा पर शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर आदि जिलों से आने वाली बसें फंसी रहीं। लिहाजा बस अड्डा पर इन शहरों को जाने वाले यात्रियों को सात घंटे तक बसें नहीं मिलीं। शाम पांच बजे के करीब जाम खुलने पर बस अ़ड्डा पर 30 से अधिक बसें एक साथ पहुंच गईं। इनमें बरेली से कानपुर, औरैया आदि जिलों को जाने वाली बसें भी रहीं।
विज्ञापन

पांचाल घाट गंगा पुल पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसमें बदायूं से आने और जाने वाली बसें फंस गईं। जाम से निकलीं बसें बस अड्डा पर पहुंची, तो यात्रियों की भीड़ धक्का मुक्की कर चढ़ीं। बस अड्डा पर लोग कई-कई घंटे फर्श पर बैठे इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

हुल्लापुर चौराहा से पांचालघाट तक इटावा-बरेली हाईवे पर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। कुछ एंबुलेंस भी राजेपुर क्षेत्र में मरीजों को उतारकर लौट रहीं थीं। वह भी जाम में फंसी रहीं। जाम में फंसे लोग यातायात पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस को कोसते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें