फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे क्राॅसिंग बंद करने पर गेटमैन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कालिंदी एक्सप्रेस गुजारने के लिए रविवार शाम बंद हुई रेलवे क्राॅसिंग खुलवाने पहुंचे बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीट दिया। युवकों ने गेटमैन का मोबाइल व रेलवे टॉर्च भी तोड़ दी। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र गांव हुसैनगंज निवासी रामनरेश ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह शेखपुर गुमटी संख्या 137-सी पर गेटमैन के पद पर तैनात हैं। रविवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक की ड्यूटी पर थे। रात को स्टेशन मास्टर द्वारा कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद करने का आदेश मिला। इस पर गेट बंद कर दिया। तभी वहां पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गेट खोलने की जिद की। ट्रेन निकलने के बाद गेट खुलने के लिए कहने पर तीनों गालीगलौज करने लगे। ट्रेन गुजरने के बाद तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें