फर्रुखाबाद। फाटक बंद होने से पहले ही निकल जाने की जल्दबाजी के चलते एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से फाटक टूट गया। आरपीएफ ने वाहन कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन जसमई स्थित फाटक नंबर 155 शनिवार शाम बंद होने जा रहा था। इसी समय एक चालक तेजी से ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। फाटक बंद होने के दौरान ही उसने ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया, तो फाटक टूट गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महलई निवासी कमलेश